गर्मी में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं Anushka Sen की चिकनकारी कुर्तियां


By Shradha Upadhyay28, May 2024 02:57 PMjagran.com

चाइल्ड आर्टिस्ट अनुष्का सेन

टीवी की फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट झांसी की रानी अनुष्का सेन आज सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी हैं। एक्ट्रेस आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

अनुष्का सेन फैशन क्वीन

अभिनेत्री एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन सेंस से इंटरनेट का पारा बढ़ाए रहती हैं। 21 साल की अनुष्का एथनिक ऑउटफिट में बला की खूबसूरत लगती हैं।

अनुष्का सेन चिकनकारी कुर्तियां

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में आप भी अनुष्का सेन की इन चिकनकारी कुर्तियों को अपना ऑफिस लुक बना सकती हैं। आइए देखें उनका ब्यूटीफुल कलेक्शन।

पिंक चिकनकारी कुर्ती

हाल में डीवा ने पिंक कलर की शार्ट चिकनकारी कुर्ती में अपना प्रिटी लुक शेयर किया है। ऐसी कुर्तियां जींस के साथ जचती हैं।

ग्रीन चिकनकारी कुर्ती

अनुष्का सेन लाइट ग्रीन कलर की चिकन वर्क अनारकली कुर्ती में रॉयल लुक दे रही हैं। ऑफिस में ये आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

पर्पल चिकनकारी कुर्ती

ऑफिस में आप प्लाजो या जींस के साथ इस तरह की फ्रॉक स्टाइल चिकनकारी कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। ये आपको एकदम ट्रेडिशनल लुक देगी।

व्हाइट चिकनकारी कुर्ती

गर्मियों के मौसम में आप अनुष्का की व्हाइट ट्रांसपेरेंट स्ट्रैपी चिकनकारी कुर्ती को कैरी करके खुद को हॉट बना सकती हैं।

मल्टीकलर चिकनकारी कुर्ती

ऑफिस में वियर करने के लिए एक्ट्रेस की मल्टीकलर चिकन वर्क स्ट्रेट वर्क कुर्ती भी अच्छा ऑप्शन है। ये सिंपल सोबर दिखने के साथ कंफर्ट देती हैं।

ऐसी ही समर स्पेशल डिफरेंट कुर्ती डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ