Bhumi Pednekar ने ऐसे घटाया था 21 किलो वजन, जानें सीक्रेट


By Shradha Upadhyay28, May 2024 02:27 PMjagran.com

हॉट और हिट अभिनेत्री भूमि पेडनेकर

भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री की हॉट और हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। अभिनेत्री अपनी एक्टिंग के साथ हॉटनेस के जलवे से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं।

भूमि की फिटनेस के दीवाने

34 साल की भूमि अपनी फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। हर कोई एक्ट्रेस जैसा कर्वी फिगर और एब्स पाना चाहता हैं।

भूमि फैट टू फिट जर्नी

वही शायद आप लोग जानते होंगे कि भूमि अपनी डेब्यू फिल्म 'दम लगा के हईशा' दौरान बहुत मोटी थीं। लेकिन इसके बाद डीवा की फैट टू फिट जर्नी ने फैंस को चौंका दिया।

21 किलो वजन कम

आपको बता दें भूमि ने अपनी पहली फिल्म के बाद करीब चार महीने में 21 किलो वजन घटाया था। उस वक़्त एक्ट्रेस का वजन 89 किलो था। जिसको घटाकर 57 कर उन्होंने सबको चौंका दिया था।

भूमि फिटनेस और डाइट सीक्रेट

अभिनेत्री दिन की शुरुआत एक ग्लास गुनगुना पानी और डिटॉक्स वाटर से करती थीं। इसके बाद वो एक्सरसाइज करती थीं। एक्ट्रेस जिम जाने से आधे घंटे पहले लो फैट दूध मूसली, ब्रेड ऑमलेट और कुछ फ्रूट्स खाती थीं। और जिम के बाद पांच उबले अंडे।

लंच

लंच में भूमि मल्टीग्रेन रोटी, दाल, और ऑलिव ऑइल में पकी सब्जियां, एक कटोरी ब्राउन राइस और चिकन ग्रेवी और दही या छाछ लेती थीं।

इवनिंग स्नैक्स/ डिनर

शाम को इवनिंग स्नेक्स में डीवा 4:30 बजे पपीता, साढ़े पांच बजे ग्रीन टी, और बादाम, 7 बजे एक बाउल सलाद, और 8:30 डिनर में ग्रिल्ड मछली, सब्जियां या टोफू और ब्राउन राइस लेती थीं।

एक्स्ट्रा एक्टिविटीज

अभिनेत्री जिम के अलावा कई एक्स्ट्रा एक्टिविटीज जैसे डांस और स्पोर्ट्स खेलकर अपनी कैलोरी बर्न करती थीं। जिसमें वो बॉलीवॉल, स्विमिंग और बैडमिंटन खेलती थीं।

ऐसे ही हसीनाओं के वेट लॉस टिप्स जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ