पतली कमरिया देखकर घायल होंगे पिया, ट्राई करें Malavika Mohanan के ये लहंगे


By Priyam Kumari19, Jan 2025 06:02 PMjagran.com

तमिल इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस Malavika Mohanan अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा फैशन सेंस के लिए भी पसंद करते हैं।

Malavika Mohanan के रॉयल लहंगे

एक्ट्रेस अपने इंडियन आउटफिट्स से लाखों लोगों का ध्यान खींचती हैं। आज हम आपको मालविका के रॉयल और स्टाइलिश लहंगे दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप वेडिंग फंक्शन में पहनकर खूबसूरत लग सकती हैं।

शिमरी वर्क लहंगा

आप मालविका की तरह व्हाइट शिमरी वर्क लहंगा डीप नेक चोली पहन सकती हैं। ये दोस्त की शादी के लिए बेस्ट है। इस लुक से आप महफिल की लाइमलाइट बटोर सकती हैं।

सिल्क लहंगा

एक्ट्रेस गोल्डन कलर के शाइनी सिल्क लहंगे में एकदम महारानी लग रही हैं। इसके साथ आप कुंदन ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप सगाई के लिए चुन सकती हैं।

चिकन वर्क लहंगा

आप भाई की रिसेप्शन में इस तरह का पिंक चिकन वर्क लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको शानदार दिखने में मदद करेगा और इसके साथ चोली नेक ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

मिरर वर्क लहंगा

एक्ट्रेस ने पिंक शिफॉन मिरर वर्क लहंगा पहना है, जिस पर वी नेक फुल स्लीव्स चोली लुक पर चार चांद लगा रहा है। आप इस तरह के लहंगे को अपने घर के किसी फंक्शन में पेयर कर सकती हैं।

प्रिंटेड लहंगा

देवर की सगाई में खूबसूरत नजर आना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लहंगे से आइडिया ले सकती हैं। रेड कलर के प्रिंटेड लहंगे में मालविका गॉर्जियस लुक दे रही हैं। आप भी इस लुक को एक बार जरूर ट्राई करें।

हैवी वर्क लहंगा

मालिवका ने सिल्वर कलर के हैवी वर्क लहंगे के साथ ब्रॉड नेक ब्लाउज स्टाइल किया है। उनका ये लुक किसी भी खास फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

फैशन से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@malavikamohanan_)