अरोड़ा मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की आइटम गर्ल हैं। अभिनेत्री कई फिल्मों में अपने आइटम सांग्स से फैंस को दीवाना बना चुकी हैं।
इसके साथ ही मलाइका फिटनेस फ्रीक अभिनेत्री हैं। जो अपनी फिटनेस का बेहद ख्याल रखती हैं और 50 की उम्र में भी एकदम फिट नजर आती हैं।
फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग, डांसिंग मूव्स, फिट बॉडी के साथ खूबसूरती पर भी फिदा हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी मलाइका एकदम जवां दिखती हैं।
तो आज हम आपको मलाइका की जवां स्किन का राज बताने जा रहे हैं। जिसे आप भी फॉलो करके खुद को एक्ट्रेस के जैसा बना सकती हैं।
अभिनेत्री घर पर ही कॉफी स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए वो कॉफी पॉउडर में ब्राउन या व्हाइट शुगर कोकोनट और ऑलिव ऑइल मिलाकर उसे लगाती हैं।
इसके अलावा डीवा अपने फेस पर फ्रेश एलोवेरा है लगाती हैं। इससे उनकी त्वचा ग्लो करने के साथ एक्ने फ्री रहती हैं। एक्ट्रेस का कहना है ये हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है।
मलाइका सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पीती हैं। इससे स्किन डिटॉक्स होने के साथ चमकती है।
अभिनेत्री खुद को जंक और ऑइली फूड से दूर रखती हैं। इससे वो अपनी स्किन को मुहांसे आदि से बचा लेती हैं।