बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को फैंस ने छैया-छैया गर्ल का टैग दिया है। आज हम आपको उनके 8 डिजाइनर लहंगा चोली लुक दिखाएंगे।
सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेहद शानदार लहंगा कैरी किया हुआ है।
मलाइका अरोड़ा के पास डिजाइनर लहंगे का शानदार कलेक्शन है। हर लड़की डिजाइनर आउटफिट पहनने का चाहत रहती हैं।
तो अगर आप भी डिजाइनर लहंगे की शौकीन हैं तो मलाइका के इन लुक्स से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ब्लू कलर के इस वर्क वाले लहंगे में मलाइका का ये लुक बिल्कुल उन्हें मोरनी बना रहा है। एक्ट्रेस का ये लुक शानदार है।
अगर आप इंडियन लुक में वेस्टर्न का तड़का लगाना चाहती हैं तो मलाइका की तरह चोली को ब्लेजर से रिप्लेस कर सकती हैं।
रेड कलर के इस हैवी वर्क लहंगे में मलाइका अरोड़ा अप्सरा लग रहीं हैं। एक्ट्रेस का ये लुक वेडिंग के लिए परफेक्ट है।
व्हाइट कलर के इस लहंगे में एक्ट्रेस का ये लुक उन्हें अप्सरा बना रहा है। मलाइका का हर लुक बेहद शानदार होता है।