ये बॉलीवुड स्टार्स खा चुके हैं जेल की हवा


By Vaishali Chandra19, Jul 2022 04:53 PMjagran.com

सलमान खान

सलमान खान को काले हिरण का शिकार करने के लिए जेल हुई थी।

दलेर मेहंदी

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों मानव तस्करी के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।

अरमान कोहली

2021 से अरमान अब तक अपने घर से ड्रग्स मिलने के जुर्म में जेल की हवा खा रहे हैं।

संजय दत्त

संजय 1993 मुंबई ब्लास्ट के मामले में अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में जेल गए थे।

फरदीन खान

2001 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने फरदीन को ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया था।

रिया चक्रवर्ती

सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद NCB ने सितंबर 2020 में रिया को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।

सूरज पंचोली

जिया खान को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में सूरज पंचोली को जेल भेजा गया था।

शाइनी आहूजा

'भूल भूलैया' एक्टर शाइनी आहूजा अपनी नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में जेल गए थे।

मोनिका बेदी

मोनिका को जाली दस्तावेज रखने के कारण पांच साल की सजा सुनाई गई थी।

इंदर कुमार

इंदर कुमार को एक मॉडल को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जले जाना पड़ा था।

All Photos Credit: Instagram/All celebrities of story