Makar Sankranti के दिन कितने बजे स्नान करना चाहिए?


By Ashish Mishra13, Jan 2025 01:00 PMjagran.com

Makar Sankranti 2025

सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व बड़े धूमधाम से बनाया जाता है। इस दिन स्नान-दान करने का महत्व होता है। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर कितने बजे स्नान करने का मुहूर्त है?

Makar Sankranti कब है?

पंचांग के अनुसार, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन गंगा में स्नान करने से सारे पाप दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

सूर्य देव का राशि परिवर्तन

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। इस मुहूर्त में स्नान, जप-तप और दान करना बेहद शुभ होता है।

स्नान-दान के लिए शुभ समय

मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के दिन सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक महा पुण्य काल है। इस बीच स्नान-दान करने पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

पुण्य काल समय

वहीं, 14 जनवरी को सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक पुण्य काल रहेगा। इस मुहूर्त में भी स्नान-ध्यान और दान कर सकते हैं।

मकर संक्रांति पूजा विधि

इस दिन सुबह उठने के बाद सबसे पहले सूर्य देव को प्रणाम करें। इसके बाद घर की साफ-सफाई करने के बाद गंगाजल का छिड़काव करें।

गंगा में स्नान करें

मकर संक्रांति पर गंगा नदी में स्नान करना शुभ होता है। अगर आप गंगा में स्नान करने न जा पाएं, तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें।

इन चीजों का दान करें

मकर संक्रांति पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े, टोपी, तिल, गुड़, खिचड़ी और घी का दान करना चाहिए। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

पढ़ते रहें

मकर संक्रांति पर किए जाने वाले उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ