Chandra Gochar से इन 2 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, दूर होगी आर्थिक तंगी


By Ashish Mishra13, Jan 2025 12:41 PMjagran.com

ग्रह का राशि परिवर्तन

ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई जातकों को लाभ होता है। आइए जानते हैं कि चंद्र देव के गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे?

मन के कारक

चंद्र देव को मन का कारक माना जाता है। जिन लोगों पर चंद्र देव की कृपा रहती है, उन्हें मानसिक रोगों का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे तनाव भी दूर रहता है।

चंद्र देव का राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र देव मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। वहीं, कई जातकों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन राशि के जातक

चंद्र देव के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के स्वामी बुद्ध हैं। इन जातकों को कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

चंद्र देव के कर्क राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ये जातक दूसरों को रोजगार दिलाने में सफल होंगे और धन की बचत करेंगे।

कन्या राशि के जातक

चंद्र देव के गोचर से 14 जनवरी से कन्या राशि के जातकों का गोल्डल टाइम शुरू होगा। इन जातकों पर चंद्र देव की कृपा रहेगा और मानसिक परेशानियां दूर होंगी।

आय में वृद्धि

कन्या राशि के जातकों को मकर संक्रांति से धन कमाने में सफलता मिल सकती है। इन जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और राजनीति में भी सफलता मिल सकती है।

पढ़ते रहें

ग्रहों के राशि परिवर्तन से होने वाले फायदे के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ