कब है मकर संक्रांति?


By Abhishek Pandey05, Jan 2023 07:23 PMjagran.com

मकर संक्रांति

नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति है, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है।

स्नान का विशेष महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है।

संक्रांति

शास्त्रों के अनुसार जब सूर्य देव एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है।

विशेष लाभ

मान्यता है कि इस विशेष दिन पर पवित्र नदियों में स्नान और दान करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है।

अष्टमी तिथि

माघ महीने में यह पर्व कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति कब है?

उदया तिथि के अनुसार संक्रांति पर्व 15 जनवरी 2023, रविवार के दिन मनाना व्यक्ति के लिए शुभ एवं फलदाई माना जा रहा है।

सर्वार्थ सिद्धि योग

पंचांग के अनुसार 14 जनवरी के दिन रेवती नक्षत्र है और 15 जनवरी यानि मकर सक्रांति पर सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग व राजपद योग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है।