विश्व कप 2023 का आगाजा होने वाला है। इसके लिए अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। इस विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है।
भारत 12 साल बाद इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 2011 में भारत ने मेजबानी . की थी और तब भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट को जीता था।
इसके लिए भारत की तरफ से लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है, जिसका पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने विश्व कप को लेकर एक बयान दिया है, इसमें वह उन टीमों की बात कर रहे हैं जो आगामी विश्व कप का खिताब अपने नाम कर सकती हैं।
हरभजन सिंह के मुताबिक भारतीय टीम इस विश्व कप के सुपर-4 यानी सेमीफाइनल तक पहुंचेगी। पूर्व स्पिनर ने भारत के अलावा 3 अन्य टीमों के बारे में बताया जो विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंच सकती हैं।
हरभजन सिंह ने आस्ट्रेलिया की टीम को बड़ा दावेदार माना है। उनके मुताबिक टीम आस्ट्रेलियाई टीम विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल करेगी।
पिछले विश्वकप की विजेता रही इंग्लैंड की टीम भी इस टूर्नामेंट में अपना दमखम दिखाने में सफल रहेगी। हरभजन सिंह के मुताबिक यह टीम भी सेमीफाइनल में जगह बनाएगी।
अनुभवी प्लेयर ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि चौथी टीम जो सेमीफाइनल तक का सफर कर सकती है, वह है न्यूजीलैंड। आपको बता दें कि पिछले विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम फाइनल तक पहुंची थी और फाइनल मुकाबले में उसे इंग्लैंड से हार मिली थी।
स्पोर्ट्स और क्रिकेट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com