आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कायम किया।
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने 2007 के विश्व कप में नीदरलैंड के गेंदबाज डेन वैन बंज के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे।
टीम के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने साल 2007 के टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए भारतीय पारी के 19वे ओवर में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए थे।
किरोन पोलार्ड वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान किरोन पोलार्ड ने मार्च 2021 में श्रीलंका के खिलाफ स्पिनर अकिला धनंजय के एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे।
भारतीय मूल के बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ सितंबर 2021 में तेज गेंदबाज गौडी टोका को 6 छक्के लगाए थे।
सर गैरी सोबर्स वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर सर गैरी सोबर्स ने 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नॉटिंघमशायर के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के मारे।
पूर्व भारतीय बल्लेबाज एवं कोच रवि शास्त्री ने 1985 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में बड़ौदा के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे।
अप्रैल 2013 में यॉर्कशायर के गेंदबाज गुरमान रंधावा की लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले लंकाशायर के हरफनमौला खिलाड़ी जॉर्डन क्लार्क प्रोफेशनल क्रिकेट में 6 छक्के जड़ने वाले 5 वे खिलाड़ी बने।
क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com