टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। यह एक ऐसा नाम है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
धोनी ने अपनी कप्तानी में एक ऐसा पैमाना पेश किया, जिसकी मिशाल दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर आज भी देते हैं।
'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाएं, जिन्हें तोड़ पाना किसी भी खिलाड़ी के लिए काफी मुश्किल होगा।
धोनी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है, धोनी ने 350 वनडे मैचों में 123 स्टंपिंग की है।
साल 2005 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 183 रनों की शानदार पारी खेली थी, जो लोगों को आज भी याद है।
धोनी ने अपने डेब्यू के बाद सिर्फ 42 पारियों में ही वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर कब्जा जमा लिया था। जो कि आईसीसी रैंकिग में सबसे तेज नंबर एक पर पहुंचने वाले खिलाड़ी बने।
महेंद्र सिंह धोनी आईसीसी के सभी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के इकलौते कप्तान हैं। जिनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी की सभी ट्रॉफियां जिती।