सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन शिव जी की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।
पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। वहीं, इसका समापन 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगा।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से साधक के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, रुके हुए कार्य होते हैं।
महाशिवरात्रि पर पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं।
महाशिवरात्रि पर 21 बेलपत्र पर ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।
महाशिरात्रि पर मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
महाशिवरात्रि पर इन उपायों को करने से परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा, कार्य में सफलता मिलती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
महाशिवरात्रि पर पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ