Aaj Ka Rashifal 21 Feb: इन 5 राशियों को कार्य में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ


By Ashish Mishra21, Feb 2025 08:05 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार में कोई नई डील आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूरा होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे।

सिंह राशिफल

आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। अपने स्वास्थ्य के कारण आप परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन संभालकर कर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है। पत्नी व परिवार से मतभेद हो सकते हैं।

कन्या राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खानपान पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाएं, तो वाहन का उपयोग संभालकर करें। व्यापार व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल

आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका काम पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशिफल

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संध्या के समय परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मकर राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या से मुक्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मित्रों से आर्थिक मिलेगी।