30 की उम्र में बॉडी पेन से राहत के लिए खाएं यह 1 पोषक तत्व


By Farhan Khan18, Dec 2024 02:10 PMjagran.com

शरीर में दर्द होना  

आज के समय में शरीर में दर्द होना एक आम समस्या है लेकिन 30 के बाद यह समस्या और बढ़ जाती है। इसके लिए कुछ लोग दवाइयां खाते हैं, जिनके अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं।    

मैग्नीशियम नामक पोषक तत्व

आज हम आपको मैग्नीशियम नामक पोषक तत्व के बारे में बताएंगे, जो 30 की उम्र के बाद आपको शरीर के दर्द से राहत दिला सकता है।  

मानसिक हेल्थ बेहतर

मैग्नीशियम अहम पोषक तत्वों में से एक है। यह शरीर में दर्द को कम करने के अलावा मानसिक हेल्थ को भी अच्छा रखता है। ऐसे में आपको मैग्नीशियम से जुड़े फूड्स खाने चाहिए।  

मैग्नीशियम रिच फूड्स

पालक में मैग्नीशियम के अलावा कैल्शियम, सोडियम, फास्फोरस, प्रोटीन, आयरन और विटामिन जैसे पोषक तत्व होते हैं।

ऐसे खाएं पालक

आप पालक को कच्चा या फिर इसकी स्मूदी बनाकर डाइट में शामिल कर सकते हैं। बॉडी पेन से निजात के लिए आपको रोज इसका सेवन करना चाहिए।

बादाम और काजू जैसे नट्स

बॉडी के पेन से निजात पाने के लिए आपको रोजाना बादाम और काजू जैसे नट्स खाने चाहिए लेकिन आपको खाते समय इनकी मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।

एवोकाडो खाएं

एवोकाडो मैग्नीशियम से भरपूर होता है। आप इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। यह वेट लॉस, डायबिटीज और आंखों की रोशनी दुरुस्त रखने में भी फायदेमंद है।

साबुत अनाज खाएं

आप साबुत अनाज का भी सेवन कर सकते हैं। यह बॉडी के पेन को दूर भगाने में किसी रामबाण से कम नहीं है। आप इसे अंकुरित करके खा सकते हैं।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com