50 पार Madhuri Dixit के लेटेस्ट लहंगों में दिखेंगी जवां


By Shradha Upadhyay02, May 2024 10:00 AMjagran.com

90s ब्यूटी माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित 90 के दशक की हिट और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिनकी एक्टिंग के चर्चे आज भी फैंस की जुबां पर छाए रहते हैं।

माधुरी स्टाइलिश फैशन सेंस

आज अभिनेत्री कई शो में जज बनकर और वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही डीवा का 56 साल की उम्र में फैशन सेंस बेहद स्टाइलिश है।

माधुरी ट्रेंडी लहंगे

आइये आज एक नजर डालते हैं माधुरी दीक्षित के वार्डरोब में उनके गॉर्जियस लहंगा कलेक्शन पर। जिसे 50 पार पहनकर खुद को जवां बना सकती हैं।

माधुरी फ्लोरल प्रिंट लहंगा

हाल में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फ्लोरल प्रिंट लहंगे में अपना प्रिटी लुक शेयर किया है। एक्ट्रेस के जैसा लहंगा आप फैब्रिक लेकर स्टिच भी करा सकती हैं।

माधुरी टाई एंड डाई प्रिंट लहंगा

व्हाइट कलर के टाई एंड डाई प्रिंट लहंगे हैवी वर्क कट स्लीव्स चोली में अभिनेत्री बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। वेडिंग के लिए ये बेस्ट लुक है।

माधुरी ऑर्गेंजा लहंगा

50 प्लस माधुरी की जैसे ऑर्गेंजा फैब्रिक लहंगा डिजाइनर चोली पहनकर खुद को जवां बना सकती हैं। ऑर्गेंजा फैब्रिक आजकल काफी ट्रेंड में भी है।

माधुरी सेक्विन लहंगा

अभिनेत्री इस ग्रीन कलर के सेक्विन लहंगे फुल स्लीव्स चोली में कयामत ढहा रही हैं। इस तरह के लहंगे हर उम्र के लोगों पर खिलते हैं।

माधुरी प्रिंटेड लहंगा

इस तरह के प्रिंटेड लहंगे भी काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। ऐसे में 50 प्लस माधुरी के इस लुक को भी कॉपी करके खुद को ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

ऐसे ही स्टाइलिश लहंगे डिजाइन के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ

आजकल ट्रेंड में हैं Karisma Kapoor जैसे सलवार-सूट