90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने आज अपनी एक अलग पहचान बना ली है। माधुरी दीक्षित हमेशा ही लाइम लाइट में बनी रहती हैं।
माधुरी दीक्षित का फैशन सेंस काफी शानदार है और फिलहाल इंडो वेस्टर्न साड़ियां काफी ट्रेंड में चल रहीं हैं।
आप भी अपने साड़ी लुक को नया लुक दे सकती हैं। माधुरी दीक्षित जैसी इंडो वेस्टर्न साड़ी में आप जवां दिखेंगी।
माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने शानदार लुक्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने ग्रीन कलर की साड़ी में अपना लुक शेयर किया।
फिलहाल रफल साड़ी भी काफी ट्रेंड में चल रहीं हैं। व्हाइट कलर की रफल साड़ी में एक्ट्रेस का लुक बहुत प्यारा लग रहा है।
माधुरी दीक्षित का ये ब्लू साड़ी लुक भी बेहद शानदार है। आप भी इस तरह की साड़ी कैरी कर सकती हैं और लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
अगर आप अपने साड़ी लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप भी साड़ी के साथ बेल्ट पेयर कर सकती हैं।
साड़ी के साथ साथ आप माधुरी दीक्षित के ब्लाउज डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस के पास हर तरह के आउटफिट्स का शानदार कलेक्शन है।