ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का महत्व बताया गया है। इन दौरान कई तरह की सावधानी रखनी होती है। आइए जानते हैं कि भारत में चंद्र ग्रहण दिखेगा या नहीं?
चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगाता है। इस साल होली के दिन यानी 25 मार्च 2024 को चंद्रग्रहण लगेगा। अक्सर लोग के मन में सावल है कि भारत में इसका प्रभाव होगा या नहीं।
ज्योतिष के अनुसार, चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 03 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। यह चंद्रग्रहण 04 घंटे 36 मिनट का रहेगा।
25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत में चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
भारत में चंद्र ग्रहण का असर कम होगा। हालांकि, इस दौरान चंद्र ग्रहण से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसा करने से किसी भी तरह की परेशानी नहीं होती है।
चंद्र ग्रहण के समय ‘ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे चंद्र दोष दूर होने लगता है।
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए। अगर आप बाहर निकलती हैं तो बच्चे पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव पड़ सकता है।
चंद्र ग्रहण के समय भोजन करने से बचना चाहिए। अगर आप इस दौरान भोजन करते हैं तो जीवन में दरिद्रता और रोग का सामना करना पड़ सकता है।
ग्रहण के समय ध्यान रखने वाली बातों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ