13 जुलाई से इन राशियों के बदल जाएंगे दिन, होगी तरक्की


By Farhan Khan10, Jul 2025 05:55 PMjagran.com

बृहस्पति देव करेंगे नक्षत्र चरण परिवर्तन

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। ऐसा करना शुभ भी माना जाता है।

13 जुलाई को करेंगे नक्षत्र चरण परिवर्तन

बृहस्पति देव 13 जुलाई को नक्षत्र चरण परिवर्तन करेंगे। 13 जुलाई को देवगुरु बृहस्पति सुबह 07 बजकर 39 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे।

इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से इन राशियों की बंद किस्मत का ताला खुल सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

कर्क राशि

जॉब की परेशानी दूर होगी। धार्मिक आचरण बढ़ेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। वहीं, धन खर्च करने में आप कंजूस होंगे। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों का सम्मान बढ़ेगा।

विशेष काम में सफलता

आपके यश में वृद्धि होगी। घर में अन्न और धन की कमी नहीं रहेगी। पिता से भी आपको सुख मिलेगा। किसी विशेष काम के लिए आपको पिता से धन लाभ होगा।

वृषभ राशि

बिजनेस में तेजी देखने को मिलेगी। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वर्ण आभूषण के कारोबारियों को दोगुना लाभ देखने को मिलेगा। सेवा क्षेत्र में जॉब मिलने के आसार बनेंगे।

शत्रु पर मिलेगी विजय

सरकार से सम्मानित हो सकते हैं। बैंकिंग से जुड़े लोगों को प्रमोशन देखने को मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिल सकती है। कानून से जुड़े लोगों को कोई बड़ा केस मिल सकता है।

धन कमाने में होंगे सफल

समाज में आपका मान बढ़ेगा। गुरु की कृपा से जीवन में व्याप्त हर परेशानी दूर होगी। वाणी मधुर होगी। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। धन कमाने और एकत्र करने में सफल होंगे।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com