सावन में रुद्राक्ष धारण करने से क्या होता है?


By Farhan Khan10, Jul 2025 05:18 PMjagran.com

11 जुलाई से शुरू होंगे सावन

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सावन आने में अब बस एक ही दिन ही बाकी है। सावन का पर्व 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। इस माह में भगवान शिव की विशेष पूजा का महत्व है।

शिव जी की पूजा करने के लाभ

सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने से फूटी किस्मत चमक जाती है। जातकों की दिन-रात तरक्की होती है। बिगड़े काम धीरे धीरे बनने लगते हैं और अटका धन भी मिल जाता है।

सावन में रुद्राक्ष धारण करने के लाभ

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप सावन में रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे आपके जीवन में क्या चमत्कार हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

रुद्राक्ष है जरूरी

रुद्राक्ष का सीधा संबंध भगवान शिव से माना गया है। रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के आंसू से हुई थी। रुद्राक्ष पहनने से भगवान शिव का आशीर्वाद आप के ऊपर बना रहता है।

जीवन में होगी उन्नति

अगर आप सावन में रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे आपके जीवन में उन्नति हो सकती है। इसके अलावा आपके लंबे समय लंबित काम भी पूरे हो सकते हैं।

कुंडली में चंद्रमा होगा मजबूत

दो मुखी रुद्राक्ष को शिव और शक्ति का स्वरूप माना गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है उन्हें या दो मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।

घर में होगा धन का आगमन

सात मुखी रुद्राक्ष का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। इसे धारण करने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। आपके घर में धन का आगमन हो सकता है।

गृह क्लेश का खात्मा

जो जातक 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं, तो इससे उनके घर में समृद्धि आ सकती है। गृह क्लेश का खात्मा हो सकता है। परिवार के सदस्यों की आय बढ़ सकती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com