Sharad Purnima 2025: इन राशियों की खुल जाएगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan06, Oct 2025 04:53 PMjagran.com

शरद पूर्णिमा का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र में शरद पूर्णिमा का खास महत्व माना जाता है। इस दिन चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। 06 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

इन राशियों की खुलेगी किस्मत

आज हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे, जिनकी शरद पूर्णिमा के दिन किस्मत खुल सकती है। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चंद्र देव करेंगे राशि परिवर्तन

06 अक्टूबर यानी शरद पूर्णिमा को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। चंद्र देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में चंद्र देव दो दिनों तक रहेंगे।

कुंभ राशि

मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी प्रकार के सांसारिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। जीवन में सफलता की मार्ग पर अग्रसर रहेंगे।

निवेश करने का बेस्ट टाइम

बिगड़े कार्य बनेंगे। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। धन निवेश से लाभ होगा। फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। भूमि, भवन, आभूषण और शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

बिजनेस में होगा लाभ

धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नवीन साधन बनेंगे। मानसिक तनाव की समस्या दूर होगी। कर्ज की समस्या से आपको मुक्ति मिल सकती है। बिजनेस में खूब लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को लाभ होगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साथ ही घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

बनेंगे बिगड़े काम

जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफल होंगे। बड़े लोगों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लग जाएंगे। दिन-रात तरक्की होगी।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com