दीवाली के दिन इन बातों का ध्यान रखने से जीवन में आएगी खुशहाली


By Farhan Khan05, Oct 2025 04:37 PMjagran.com

दीवाली का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र में दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। इस बार दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी।

इन बातों का रखें ध्यान

आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका दीवाली के दिन ध्यान रखने से आपके जीवन में खुशहाली आ सकती है। आइए इन बातों के बारे में विस्तार से जानें।

टूटा-फूटा सामान न रखें

हिंदू धर्म शास्त्र में कहा जाता है कि टूटा-फूटा सामान नकारात्मक ऊर्जा को जन्म देता है। ऐसे में आपको दीवाली वाले दिन जितना भी टूटे-फूटे सामान हो, सबको बाहर निकाल देना चाहिए।

उधार न लें

हालांकि आपको दीवाली के दिन इस बात का खासतौर से ख्याल रखना चाहिए कि किसी से भी उधार न लें। यह काम बेहद अशुभ माना जाता है। आप पाई-पाई के मोहताज हो सकते हैं।

दीए जलाएं

दीवाली के दिन दीए जलाएं जाते हैं। यह एक परंपरा है, जो सदियों से फॉलो की जा रही है। आपको घर में कम से कम 13, 21 या 51 दीये जलाने चाहिए।

घर में साफ-सफाई रखें

दीवाली के दिन आपको पूरे घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। घर के किसी भी कोने में गंदगी बाकी नहीं रहनी चाहिए। नहीं, तो मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

जरूरतमंदों को दान करें

दीवाली की रात धन का कुछ हिस्सा जरूरतमंदों को दान करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। इसके चलते आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। अटका धन भी मिल सकता है।

घर का मुख्य द्वार सजाएं

दीवाली के दिन घर के मुख्य द्वार को आम के पत्तों से सजाने से परिवार में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं होती। इसके अलावा बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com