धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan05, Oct 2025 04:09 PMjagran.com

धनतेरस का पर्व

हिंदू धर्म में धनतेरस का पर्व बहुत शुभ माना जाता है। इस बार यह पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा की जाती है।

धनतेरस पर खरीदे ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें धनतेरस पर खरीदने से आपकी किस्मत खुल सकती है। आइए इन चीजों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

तांबे के बर्तन खरीदें

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में खुशहाली और समृद्धि आए, तो इसके लिए आपको धनतेरस के दिन पीतल और तांबे के बर्तन खरीदने चाहिए। कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपके सामने होगा।

धनिया खरीदें

जो जातक धनतेरस के दिन धनिया खरीदते हैं, तो इससे उनके घर में सकारात्मक ऊर्जा वास हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा वास का खात्मा हो सकता है।

गोमती चक्र लाएं

अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो इसके लिए आपको अपने घर में धनतेरस पर गोमती चक्र लाना चाहिए। धीरे-धीरे आपके काम बन जाएंगे।

नमक खरीदकर लाएं

धनतेरस पर अगर आप नमक खरीदकर लाते हैं, तो इससे आपकी बंद किस्मत का ताला धीरे-धीरे खुल सकता है। कर्ज की समस्या से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

झाड़ू खरीदें

झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आपको अटका धन भी मिल सकता है।

मन में अपवित्र भाव न रखें

हालांकि आपको धनतेरस पर इन चीजों को खरीदकर घर लाते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आपके मन में किसी भी प्रकार का अपवित्र भाव न हो।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com