अगर हम आचार्य चाणक्य के बारे में बात करें, तो कहा जा सकता है कि उन्हें सबसे ज्यादा ज्ञानी माना जाता है। चाणक्य भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे।
आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति की रचना की। चाणक्य नीति आज भी लोगों का मार्गदर्शन करने का काम कर रही है। इसे सबसे अहम किताबों में से एक माना जाता है।
आज हम आपको आचार्य चाणक्य के जरिए बताएंगे कि आखिर किन लोगों के हाथ में धन नहीं टिकता। आइए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो लोग मूर्खों को समझाने में अपना समय बर्बाद कर देते हैं। ऐसे लोग चाहकर भी अपने जीवन में कभी भी अमीर नहीं बन सकते।
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग गलत या फिर बुरे काम करते हैं। ऐसे लोग जीवन भर गरीब ही बने रहते हैं। इनके हाथ में कभी पैसा नहीं टिकता।
हमेशा कोशिश करें कि आप मांगने वालों में से नहीं, बल्कि देने वालों में से बने। जो लोग सदैव मांगते ही रहते हैं। ऐसे लोगों के हाथ में चाहकर भी पैसा नहीं टिक पाता।
जिन लोगों की आदत होती है कि वे हमेशा गंदे कपड़े ही पहनते हैं। इस तरह के लोग कभी भी अमीर व्यक्ति नहीं बन पाते। मां लक्ष्मी ऐसे लोगों से सदैव दूर रहती है।
जो लोग पैसा खर्च करने से पहले बिल्कुल भी नहीं सोचते। हमेशा फिजूलखर्ची करते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार इस तरह के लोग गरीब के गरीब ही बने रहते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com