हिंदू धर्म शास्त्र के मुताबिक, मंगला गौरी का व्रत काफी अहम होता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है।
मंगला गौरी का व्रत केवल विवाहित महिलाएं ही रखती है। इस व्रत को रखने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
सावन माह के पहले मंगला गौरी व्रत पर सुनफा योग का संयोग बन रहा है। इस योग से कुछ राशियों की किस्मत फूल की तरह चमक सकती है। आइए इन राशियों के बारे में जानें।
सुनफा योग से मेष राशि के जातकों के करियर में बदलाव देखने को मिल सकता है। तनाव या चिंता की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे।
अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवन में ऊर्जा का संचार होगा। आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है।
सुनफा योग से सिंह राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। खासकर, बिजनेस से जुड़े लोगों को बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
सुनफा योग से धन लाभ भी हो सकता है। पार्टनरशिप में किए गए काम से आपको लाभ मिलेगा। निवेश की प्लानिंग बन सकत है। जॉब से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। क्रिएटिविटी को नया आयाम मिल सकता है। कोई खुशखबरी मिल सकती है। जॉब की परेशानी दूर हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com