Chanakya Niti: इन परिस्थितियों में घबराने वाले कभी नहीं होते सफल


By Farhan Khan04, Sep 2025 02:00 AMjagran.com

आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के कई पहलुओं पर बात की है, जहां उन्होंने व्यक्ति को सफलता प्राप्त करने के कई अद्भुत रहस्य बताए हैं।

सफलता और परिस्थितियों का कनेक्शन

आज हम आपको आचार्य चाणक्य के जरिए बताएंगे कि किन परिस्थितियों में घबराने से इंसान कभी सफल नहीं हो पाता। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बदलावों से घबराना

जो इंसान जीवन में आने वाले बदलावों से घबराता है, वह जीवन में कभी अपनी मंजिल को हासिल नहीं कर सकता। वह अपने कम्फर्ट जोन में बना ही रहता है।

कभी नहीं हो सकते सफल

बदलाव से घबराने वाले लोग हमेशा परेशान बने रहते हैं और वह जीवन में आए परिवर्तन को स्वीकार नहीं कर पाते। इसी कारण से वह जीवन में भी आगे नहीं बढ़ते।

तरक्की के लिए बदलाव एक्सेप्ट करें

अगर आप जीवन में तरक्की करना चाहते हैं, तो इसके लिए लाइफ में आए बदलावों को एक्सेप्ट करें और सफलता का असली मूल मंत्र यही है।

मेहनत से मुंह न मोड़ें

मेहनत से घबराने वाले व्यक्ति को भी जीवन में कुछ नहीं मिलता। बिना कर्म किए कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता इसलिए मेहनत से कभी मुंह न मोड़ें।

हमेशा अच्छे कर्म करें

मेहनत से मुंह न मोड़ने के साथ अच्छे कर्म भी करें। यही दो चीजें किसी भी इंसान को सफल और महान बना सकती है। लाइफ में कभी इन चीजों के साथ समझौता न करें।

अच्छी संगति में रहें

चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति के सफल होने में उसकी संगति अहम रोल अदा करती है। हमेशा अच्छी संगति में रहें। खराब संगति व्यक्ति को अक्सर बर्बाद कर देती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com