बुध के गोचर करने से 22 जून से इन राशियों की संवर जाएगी किस्मत


By Farhan Khan22, Jun 2025 12:00 PMjagran.com

बुध देव करते रहते हैं गोचर

बुध देव को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार बुध देव समय के अनुसार अलग अलग राशि में गोचर करते रहते हैं। फिलहाल बुध देव मिथुन राशि में विराजमान है।

बुध के गोचर से ये राशियां होंगी मालामाल

अब बुध देव 22 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे। इसके चलते कुछ राशियों के जीवन में नया सवेरा होगा। डूबती किस्मत फिर से गोता लगाएगी। आइए इन राशियों के बारे में विस्तार से जानें।

मिथुन राशि

आपकी पैतृक संपत्ति में इजाफा हो सकता है। वहीं जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं, वो भी मुनाफा कमाएंगे। इस राशि के जो जातक मीडिया, सेल्स और आईटी सेक्टर में हैं, उन्हें लाभ हो सकता है।

वाणी में आएगी मिठास

आपकी वाणी में भी इस दौरान मिठास होगी और इसके चलते सामाजिक स्तर पर आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके बिगड़े काम बन जाएंगे। लंबे समय से अटक धन आपको प्राप्त हो सकता है।

कन्या राशि

बुध के इस गोचर से आपके अटके हुए कार्य बनेंगे। करियर के क्षेत्र में आप ऊंचाइयां छू सकते हैं। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति की आस लगाए बैठे थे, उनका सपना पूरा हो सकता है।

घर में होगा धन का आगमन

धन का संचय करने में आप कामयाब हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में बढ़े भाई या बहन से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। घर में धन का आगमन हो सकता है। धन की तिजोरी भरी रहेगी।

तुला राशि

आपको करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती है। आप अपने सटीक तर्क से लोगों को इंप्रेस भी कर सकते हैं। आप किसी पारिवारिक समारोह में हिस्सा भी ले सकते हैं। आपके परिवार में खुशियां आ सकती है।

वैवाहिक संबंधों में आएगी मधुरता

वैवाहिक संबंधों में मधुरता आ सकती है। इस दौरान गिले-शिकवे दूर होंगे और सामंजस्य बनेगा। पार्टनर को धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com