शनिवार को कपूर से जुड़े ये टोटके करने से होगी धन वर्षा


By Farhan Khan21, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित

सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। शनिवार का दिन शनिदेव के लिए होता है। इस दिन शनिदेव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

शनिदेव की पूजा करने के लाभ

शनिवार को शनिदेव की पूजा करने से आपके जीवन में उजाला आ सकता है। आपके बिगड़े काम बन सकते हैं। बंद किस्मत का ताला भी खुल सकता है।

कपूर से जुड़े टोटके

आज हम आपको कपूर से जुड़े कुछ ऐसे टोटके बताएंगे, जिन्हें शनिवार वाले दिन आजमाने से आपके घर धन का आगमन हो सकता है। आइए इसके बारे में जानें।

बिगड़े काम बन जाएंगे

अगर आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो इसके लिए आपको रोजाना घर में सुबह और शाम को कपूर जलाना चाहिए। आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

नेगेटिव एनर्जी का होगा खात्मा

बिगड़े काम बनने के साथ-साथ आपके घर में नेगेटिव एनर्जी का खात्मा हो सकता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। एक बार यह उपाय जरूर करें।

वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां

वैवाहिक जीवन को खुशियों से भरने के लिए पति-पत्नी तकिए के नीचे रात्रि में सोने से पहले कपूर रखना चाहिए। इसके पश्चात सुबह होने पर इस कपूर को जला दें।

चमकेगा किस्मत का सितारा

वैवाहिक जीवन में खुशियां आने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों की आय भी बढ़ सकती है। आपकी किस्मत का सितारा भी चमक सकता है।

जीवन की परेशानियों का होगा खात्मा

जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पांच लौंग और एक कपूर को जलाएं। एक बार यह उपाय जरूर आजमाए।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com