सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार के दिन बुध देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। 22 अगस्त को बुध देव अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे।
बुध देव के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के अच्छे दिन आएंगे। इसके चलते इनकी लाइफ भी बदल जाएगी। आइए इन राशियों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
बुध देव की कृपा धनु राशि के जातकों पर बरसेगी। सरकारी नौकरी की तलाश में लगे जातकों को लाभ मिल सकता है। आप अपनी प्रतिभा से धन कमाने में सफल होंगे।
शत्रुओं पर आपको जीत मिलेगी। बुध देव की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन हरी सब्जियों का दान करें। आपकी किस्मत का सितारा धीरे-धीरे बुलंद हो सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। आपके व्यवहार में बदलाव आएगा। यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके व्यवहार की प्रशंसा होगी।
कारोबार करने में आप सफल होंगे। धर्म के विपरीत कार्य न करें। बुध देव को प्रसन्न करने के लिए भगवान गणेश की पूजा करें। धीरे-धीरे आपके बिगड़े काम बन जाएंगे।
व्यावसायिक जीवन में स्थिरता आएगी। संपत्ति से जुड़े विवाद भी अब सुलझने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूल माहौल बनेगा। काम में मन लगेगा।
यात्रा करने के लिए बेहद शुभ समय है। निवेश करने से दोगुना लाभ मिलेगा। अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। बुरे दिनों का खात्मा होगा। घर में धन का आगमन होगा।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com