हिंदू धर्म में भाद्रपद अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने के लिए तर्पण और श्राद्ध करना जैसे काम किए जाते हैं। इससे जीवन में खुशहाली आती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप भाद्रपद अमावस्या की रात में पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाते हैं, तो इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकती है। धन की तिजोरी भी भर सकती है।
अगर आप अपनी किस्मत का सितारा चमकाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अमावस्या की रात काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। हालांकि आपके मन में कोई नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
भाद्रपद अमावस्या की रात में किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अनाज, कपड़े, या धन का दान जरूर करने से धीरे-धीरे व्यक्ति की दिन-रात तरक्की होने लगती है।
भाद्रपद अमावस्या की रात में सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे परिवार में खुशहाली और समृद्धि आ सकती है।
भाद्रपद अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और तुलसी के पौधे को जल अर्पित करें। इससे आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लग जाएंगे।
जो जातक भाद्रपद अमावस्या की रात में भगवान हनुमान की पूजा करते हैं और उसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे उन्हें कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com