सनातन धर्म में प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है। आज यानी 15 अक्टूबर को भौम प्रदोष व्रत है।
यह व्रत हर पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव संग मां पार्वती की पूजा की जाती है।
भगवान शिव की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है।
चंद्र देव प्रदोष व्रत पर राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इससे कई राशि के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। आइए इन राशियों के बारे में जानें।
मेष राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा होगी। उनकी कृपा से करियर और कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी।
सभी बिगड़े कार्य बनेंगे। शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं।
मेष राशि के जातक रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए भौम प्रदोष व्रत पर ऋण मोचन स्तोत्र का पाठ करें।
कर्ज की समस्या से प्रदोष व्रत पर मुक्ति मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com