Shani Gochar से ये राशियां होंगी मालामाल, बनेंगे बिगड़े काम


By Farhan Khan19, Mar 2025 09:00 PMjagran.com

शनिदेव को कहते हैं न्याय का देवता

सनातन धर्म शास्त्र के अनुसार, शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। जीवन में खुशहाली के लिए शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

शनिदेव के गोचर से इन राशियों की होगी चांदी

शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। शनिदेव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। शनिदेव के गोचर से इन राशियों की लॉटरी लग जाएगी।

मिथुन राशि

आप दयावान और कर्मशील बनेंगे। आप प्रेम और सम्मान पाने के पात्र बनेंगे। आपके स्वभाव में विनम्रता आ सकती है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

काम में मिलेगी सफलता

लीडरशिप वाले गुण विकसित होंगे। आपको यश की प्राप्ति हो सकती है। आपके अंदर राजनेता बनने के गुण हैं। आपको काम में सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का निवेश सही जगह पर करेंगे। आमदनी बढ़ेगी। शनिदेव आपको शुभ फल देंगे। सेहत अच्छी रहेगी। भाग्य में वृद्धि होगी।

आय के नए स्रोत बनेंगे

धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। इस समय आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा रिटर्न मिलेगा।

बिगड़े काम बनेंगे

पार्टनर का प्यार मिलेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। बिगड़े काम बन जाएंगे। लंबे समय से अटका धन प्राप्त हो सकता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com