सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं। बुधवार का दिन भगवान गणेश जी के लिए होता है।
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में खुशहाली आती है। इसके अलावा बिगड़े काम भी बन जाते हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि आखिर गणेश जी की मित्र राशि कौन-सी है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी मिल सके।
मिथुन राशि भगवान गणेश जी की मित्र राशि है। गणपति जी के आशीर्वाद से इन राशियों को कार्यक्षेत्र और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।
मिथुन राशि के जातकों का व्यक्तित्व बहुत प्रभावशाली होता है। इस राशि के जातकों में लीडरशिप क्वालिटी होती है।
इस राशि के जातक हर काम में सफल होते हैं। इन्हें खूब धन-दौलत मिलती है। परिवार के सदस्य भी इनसे काफी खुश रहते हैं।
मिथुन राशि के जातक बहुत किस्मत वाले होते हैं। अपनी मेहनत से हर काम को ध्यानपूर्वक करते हैं। ये लोग बहुत अच्छे और दयालु स्वभाव के होते हैं।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com