अगर सामुद्रिक शास्त्र की बात करें, तो इसमें व्यक्ति के शरीर की बनावट, रंग और रूप के आधार पर उसके भविष्य से जुड़ी काफी जानकारी हासिल की जा सकती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे निशानों के बारे में बताएंगे, जो भाग्यशाली पुरुषों के शरीर पर होते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन पुरुषों की हथेली के बीचो-बीच तिल होता है, ऐसा पुरुष किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं माना जाता।
इस तरह के पुरुष के पास सारे ऐशों-आराम होते हैं। इन्हें किसी भी चीज कमी नहीं होती। इन बिगड़े काम भी आसानी से बन जाते हैं।
अगर आपके पैर की तर्जनी उंगली अंगूठे से बड़ी है, तो यह इस बात की ओर संकेत करती है कि आपकी जल्द ही अच्छा जीवनसाथी मिलेगा।
अच्छा जीवनसाथी मिलने के साथ-साथ आपकी हर इच्छी पूरी होगी। आपके दिन बदल जाएंगे। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा होगी।
जिन पुरुषों का सिर गोल हो और मस्तक चौड़ा होता है, ऐसे पुरुष काफी प्रभावशाली होते हैं। ये अपने परिवार का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com