घर की उत्तर दिशा में रखें यह 1 चीज, खूब बरसेगी धन-दौलत


By Farhan Khan15, Mar 2025 05:00 PMjagran.com

हिंदू धर्म शास्त्र से जुड़े नियम

हिंदू धर्म शास्त्र में कुछ ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें किसी भी कार्य को करने से पहले फॉलो करने से जीवन संवरने लगता है। घर में खुशहाली रहती है।

नियम फॉलो न करने से क्या होता है?

अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो इससे आप न सिर्फ जीवन भर परेशान रहेंगे, बल्कि आर्थिक तंगी का भी सामना कर सकते हैं।

घर की उत्तर दिशा में रखें यह 1 चीज

आज हम आपको बताएंगे कि घर की उत्तर दिशा में कौन-सी 1 चीज रखने से घर में धन की बरसात हो सकती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

उत्तर दिशा में रखें तिजोरी

हम आपको तिजोरी के बारे में बता रहे हैं। तिजोरी को उत्तर दिशा में रखने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी।

धन की समस्या से मिलेगी निजात

मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहने से आपको कभी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपको कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलेगी। घर में धन का आगमन होगा।

तिजोरी को कभी खाली न छोड़ें

हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए। इसमें कुछ न कुछ पैसे जरूर रखें। आप हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं।

तिजोरी के आसपास साफ सफाई रखें

तिजोरी के आसपास कभी गंदगी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी की नाराज हो सकती है। ऐसे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com