अपने बच्चों के रखें ये नाम, होंगे भाग्यशाली


By Farhan Khan23, Nov 2023 04:52 PMjagran.com

संस्कृत भाषा

संस्कृत भाषा विश्व की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। हिंदी, बांग्ला, मराठी, सिन्धी जैसी कई भाषाओं का जन्म संस्कृत से ही हुआ है।

नामों का चयन

संस्कृत भाषा ऋषि-मुनियों से लेकर देवों की भाषा रही है। ऐसे में आप अपने नवजात बच्चे के लिए संस्कृत के इन नामों का चयन कर सकते हैं, जो बेहद खास है।

केदार

यह नाम आपका बेटे के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है, क्योंकि भगवान शिव का ही एक नाम केदार भी है। साथ ही हिमालय के शिखर को भी केदार कहा जाता है।

आभास

आपके बेटे के लिए आभास नाम भी बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस संस्कृत शब्द का अर्थ होता है शोभा, प्रकाश, रंग या रूप।

माणिक

माणिक एक लाल रंग का रत्न होता है जिसे अंग्रेजी मे रूबी भी कहा जाता है। ऐसे में आपके बेटे के लिए यह नाम काफी शुभ रहने वाला है।

वामा

यदि आप अपनी बेटी के लिए कोई अच्छा नाम ढूंढ रहे हैं, तो आप संस्कृत यह नाम रख सकते हैं। वामा नाम का अर्थ है मनोहारिणी या सुंदर कन्या।

उज्जेशा

उज्जेशा आपकी बेटी के लिए काफी यूनिक नाम होगा। इस संस्कृत शब्द का अर्थ है विजय। अपने अर्थ के कारण यह नाम बहुत ही सुंदर लगता है।

आद्या

आद्या नाम बहुत ही सुंदर और यूनिक लगता है। इस नाम का अर्थ है होता है शुरूआत। ऐसे में आप अपनी लाडली के लिए यह नाम चुन सकते हैं।

अपर्णा

संस्कृत का यह नाम सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है। इस नाम का अर्थ है अर्पित। साथ ही यह नाम देवी पार्वती का ही अन्य नाम है।

Tulsi Vivah के दिन जरुर करें ये उपाय, बनेंगे सारे काम