Tulsi Vivah के दिन जरुर करें ये उपाय, बनेंगे सारे काम


By Amrendra Kumar Yadav23, Nov 2023 04:30 PMjagran.com

तुलसी विवाह

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है।

24 नवंबर को है तुसली विवाह

इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा का विशेष महत्व है।

करें ये उपाय

इस दिन कुछ खास उपाय करने से सभी रुके हुए काम पूरे होते हैं। इस दिन इन उपायों को कर सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

घी का दीपक

इस दिन तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और एक पात्र में गंगाजल लेकर उसमें तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर घर में इस जल से छिड़काव करें।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

इस दिन यह उपाय करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

मैरिड लाइफ में परेशानी

वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो पति-पत्नी साथ में तुलसी की पूजा करें और मंगलाष्टक पाठ करें। इससे वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

सोलह श्रृंगार करें अर्पित

इस दिन तुलसी माता की विधिवत पूजा करें और सोलह श्रृंगार अर्पित करें, इससे माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान शालिग्राम के साथ माता तुलसी की करें पूजा

इस दिन भगवान शालिग्राम के साथ माता तुलसी की पूजा करें, ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com