घर में रखें ये लकी पौधे, होंगे धनवान


By Amrendra Kumar Yadav26, Oct 2023 08:00 AMjagran.com

लकी पौधे

वास्तु में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिनको घर में लगाने से शांति आती है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

लगाएं ये पौधे

ऐसे में हम कुछ पौधों के बारे में बताएंगे, इन पौधों को लगाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ प्रभाव देखने को मिलता है।

लगाएं केले का पेड़

केला का पेड़ धार्मिक रूप से बहुत महत्व रखता है। इसे गुरूवार के दिन लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। गुरूवार के दिन इस पौधे की पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

मनी प्लांट

इसे लकी प्लांट कहा जाता है। इस पौधे का विशेष महत्व है। यह पौधा घर में लगाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है तुलसी

तुलसी का पौधा धार्मिक रूप से बहुत महत्व रखता है। भगवान विष्णु का प्रिय है यह पौधा। इसमें लक्ष्मी जी का वास माना गया है। प्रत्येक शुभ कार्य में इसका उपयोग होता है।

सुख-समृद्धि का प्रतीक

यह पौधा सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-शांति आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

शमी का पौधा

यह पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना गया है। इस पौधे का संबंध शनिदेव से माना जाता है। इसलिए शनिवार के दिन इसकी पूजा की जाती है।

जरूर लगाएं ये पौधा

धार्मिक मान्यता है कि इस पौैधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है, इसलिए इस पौधे को जरूर लगाना चाहिए।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM