42 की उम्र के बाद राहु इन लोगों पर बरसाते हैं भरपूर कृपा


By Farhan Khan03, Oct 2024 01:44 PMjagran.com

डेट ऑफ बर्थ के जरिए व्यक्ति की पर्सनैलिटी जानना

व्यक्ति के जन्म की तारीख से उसका स्वभाव-व्यवहार, भविष्य, वैवाहिक जीवन, करियर और आर्थिक स्थिति आदि जानी जा सकती है।

इन लोगों पर होती है राहु की कृपा

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे। जब वह 42 के हो जाते हैं, तो ऐसे में उनके ऊपर राहु भरपूर कृपा बरसाते हैं।

मूलांक 4

क्रूर ग्रह राहु की बात करें, तो यह मूलांक 4 का स्वामी है। जिन लोगों का जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 4 होता है।  

होने लगते हैं सफल

राहु पहले कष्‍ट देते हैं और फिर अपार तरक्की देते हैं। जिन लोगों पर राहु का प्रभाव हो, उन्हें 42 साल की उम्र के बाद ही सफलता मिलती है।

व्यक्ति हो जाता है दौलतमंद

राहु अचानक बदलाव के कारक हैं, यानी कि व्यक्ति रातों-रात सफल और दौलतमंद हो जाता है।  

स्‍वभाव से रहस्यमयी

मूलांक 4 के जातक प्लानिंग करने में तगड़े होते हैं। वे हमेशा प्रैक्टिकल और स्वभाव से थोड़े रहस्यमयी होते हैं।

भावनाएं जाहिर करने में कंजूस

इस मूलांक के लोग बोलने और अपनी भावनाएं जाहिर करने में कंजूस होते हैं। इनके पास कहने के लिए कुछ खास नहीं होता।

होते हैं जिद्दी

मूलांक 4 के जातक बहुत जिद्दी होते हैं, वे मनमर्जी से जीना पसंद करते हैं और किसी की सलाह नहीं मानते हैं। इसी में इनको खुशी मिलती है।

मूलांक 4 वाले लोगों पर 42 साल बाद राहु की कृपा बरसती है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com