अंक ज्योतिष व्यक्ति के जन्म की तिथि के अनुसार उसका स्वभाव और उसके भविष्य का अनुमान लगा सकता है।
ज्योतिष की माने तो हर व्यक्ति के जन्म की तारीख से उसका मूलांक निकाला जा सकता है। इसके अनुसार ही उसके विशेषताओं के बारे में बताया जाता है।
ऐसे में आज हम आपको उन मूलांकों के बारे में बताएंगे, जो सितंबर माह में भाग्यशाली माने जाते हैं।
जो लोग 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 3 होता है। ऐसे लोगों को शासन प्रशासन से संबंधित कार्य में सफलता मिलती है।
इसके अलावा ऑफिस में अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। सेहत में भी बेहतरी आएगी और पिता या पिता समान व्यक्तियों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
4, 13, 22, और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। ऐसे लोग अपने काम में बुद्धिमानी से अग्रसर होंगे और भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे।
7, 16, और 25 तारीख को जन्मे लोग इस महीने अधिक तथ्यात्मक और यथार्थवादी बनेंगे। वे उचित निर्णय लेंगे और अपनी तर्कशक्ति से परिस्थितियों को संभालेंगे।
9, 18, और 27 तारीख को पैदा हुए लोग ऊर्जावान रहेंगे। वे सभी चुनौतियों का सामना करेंगे और अपने वादे निभाएंगे। उन्हें आर्थिक लाभ और उचित मार्गदर्शन मिलेगा।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com