शरीर के इन अंगों पर हैं तिल, तो आप होंगे सौभाग्यशाली


By Farhan Khan28, Nov 2023 02:46 PMjagran.com

तिल

सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों के बारे में काफी कुछ जानकारी दी गई है, जिसमें व्यक्ति के शरीर पर होने वाले तिल भी शामिल हैं।

व्यक्ति का भाग्य

तिल के जरिए ये जाना जा सकता है कि उस व्यक्ति का भाग्य कैसा है, वो जीवन में किस मुकाम तक पहुंचेगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

गाल पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के सीधे गाल पर तिल होता है, वो बहुत खुशनसीब होते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बेहद ही मजबूत होती है।

उल्टे गाल पर तिल

ये अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार होते हैं। वहीं अगर तिल उल्टे गाल पर हो, तो ऐसे लोग बेहद ही खर्चीले स्वभाव वाले होते हैं।

हथेली पर तिल

जिन लोगों की दाईं हथेली पर तिल होता है, वो व्यक्ति व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग के पास शोहरत के अलावा धन-संपत्ति की कभी कमी नहीं होती है।

होठों के ऊपर तिल

जिन लोगों के होठों के ऊपर तिल होता है ऐसे व्यक्ति बेहद सौभाग्यशाली होते हैं। उन्हें जीवन में हर चीजें बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

सीने पर तिल

जिन जातकों के सीने के बीच में तिल होता है, वो बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे लोगों के ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है।

योजनाएं हमेशा सफल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे जातक समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और इनकी योजनाएं हमेशा सफल रहती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com