भिगोए हुए चने खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें चने में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट चने भिगोकर खाते हैं तो इससे आपकी कई तरह की परेशानियां दूर होती हैं।
ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि रोज सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से सेहत को क्या लाभ मिलते हैं? आइए जानें।
चने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो पेट विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर आप पाचन की समस्याओं से परेशान हैं तो आप भीगे हुए चने खा सकते हैं।
चने में मौजूद पोटेशियम और मैग्नीशियम भी हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं अगर आपको हार्ट जुड़ी बीमारी है तो आप रोजाना चने भिगोकर खायें।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट भीगे हुए चने का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है।
फाइबर व प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर चने को अगर आप पानी में भिगोकर खाते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा।
चने में ब्यूटी रेट नामक फैटी एसिड पाया जाता है, जो मुख्य रूप से कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com