इन अंगों पर तिल होना किसी सौभाग्य से कम नहीं


By Farhan Khan04, Jun 2024 07:52 PMjagran.com

तिल के बारे में जानकारी

सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि तिल के जरिए व्यक्ति के बारे में बहुत जाना जा सकता है। मसलन व्यक्ति का भाग्य कैसा होगा है और वह जीवन में किस मुकाम तक पहुंचेगा।

इन अंगों पर तिल होना बेहद शुभ

ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि शरीर के किन अंगों पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सीधे गाल पर तिल

जिन लोगों के सीधे गाल पर तिल होता है, वो बहुत खुशनसीब होते हैं। ऐसे लोगों का बैंक बैलेंस कभी कम नहीं होता।  

लाइफ पार्टनर के प्रति ईमानदार

ऐसे लोग अपने लाइफ पार्टनर के प्रति बेहद ईमानदार होते हैं और सभी के साथ प्रेम भाव से रहते हैं। उनकी हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखते हैं।

दाहिनी हथेली पर तिल

वहीं जिन लोगों की दाहिनी हथेली पर तिल होता है, वो व्यक्ति बिजनेस में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है।

बढ़ती है धन संपत्ति

इनके पास कभी पैसा कम नहीं होता। इनकी धन-संपत्ति हमेशा बढ़ती ही रहती है। हालांकि ये जरूरतमंदों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटते।

होठों के ऊपर तिल

होठों के ऊपर तिल भी किसी सौभाग्यशाली से कम नहीं। ऐसे व्यक्तियों को जीवन में हर चीजें बहुत ही आसानी से मिल जाती है।

सीने के बीच में तिल

जिन जातकों के सीने के बीच में तिल होता है, उनके ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है। यह समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं।

अगर आपके भी शरीर के इन अंगों पर तिल है तो आप किसी राजा से कम नहीं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com