मेष राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ हैं ये रत्न


By Amrendra Kumar Yadav13, Mar 2024 08:00 AMjagran.com

मेष राशि के स्वामी हैं मंगल ग्रह

मंगल ग्रह मेष राशि के स्वामी हैं, मंगल ग्रह की कृपा से इस राशि के जातक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं। ये लोग जीवन में आने वाली चुनौतियां का डटकर सामना करते हैं।

धारण करें ये रत्न

रत्नशास्त्र में राशियों के अनुरूप उन्हें रत्न पहनने की सलाह दी जाती है, ऐसे में मेष राशि के लिए कौन से रत्न शुभ माने जाते हैं, इनके बारे में चर्चा करेंगे।

मूंगा रत्न है बहुत शुभ

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि के लोगों के लिए मूंगा रत्न बहुत शुभ माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता के मार्ग खुलते हैं।

डायमंड स्टोन धारण करें

मेष राशि के लोगों को डायमंड स्टोन धारण करना चाहिए, कहा जाता है कि डायमंड स्टोन धारण करने से क्रिएटिविटी बढ़ती है।

लक्ष्य प्राप्त होते हैं

इस राशि के लोगों के लिए यह रत्न बहुत लकी माना जाता है। इस रत्न को धारण करने से लक्ष्यों की प्राप्ति होती है किए गए कार्यों में सफलता मिलती है।

पुरुष धारण करें ये रत्न

रत्नशास्त्र के मुताबिक, मेष राशि के लोगों को ब्लडस्टोन, टोपाज, एक्वामरीन स्टोन धारण करने चाहिए, इन रत्नों को धारण करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जिससे सफलता मिलती है।

महिलाओं के लिए शुभ हैं ये रत्न

वहीं महिलाओं के लिए डायमंड रत्न शुभ माना जाता है, इसके अलावा एक्वामरीन और सैफायर रत्न भी धारण कर सकती हैं। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

मेष राशि के लोगों को ये रत्न धारण करने चाहिए। इससे कार्यों में सफलता मिलती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM