घर में इन जानवरों को पालने से टल जाता है हर संकट


By Farhan Khan16, Jul 2025 05:35 PMjagran.com

घर के लिए लकी जानवर

हिंदू धर्म शास्त्र में कई जानवरों को बेहद शुभ माना गया है, जिन्हें पालने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। आइए इन जानवरों के बारे में विस्तार से जानें।

मछली पालना

मछली देखने में जितनी सुंदर लगती हैं, वास्तु में इन्हें उतना ही शुभ भी माना गया है। घर में मछली पालने से व्यक्ति के सौभाग्य और समृद्धि दोनों में ही वृद्धि के योग बनने लगते हैं।

कर्ज की समस्या से मुक्ति

समृद्धि के योग बनने के साथ-साथ कर्ज की समस्या से भी धीरे-धीरे मुक्ति मिलने लगती है। व्यक्ति की दिन-रात तरक्की होने लगती है। रुके हुए काम जल्द पूरे होने लगते हैं।

गाय पालना

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। वास्तु के अनुसार भी घर में गाय पालने से देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर सदैव बनी रहती है।

तोता पालना

घर में तोता पालना भी काफी शुभ माना जाता है। इसका घर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे घर-परिवार में खुशहाली आती है। वहीं नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होता है।

अच्छे दिनों की शुरुआत

नेगेटिव एनर्जी का खात्मा होने के साथ-साथ व्यक्ति के बुरे दिन समाप्त हो जाते हैं। अच्छे दिनों की शुरुआत होने लगती है। पड़ोस में मान-सम्मान भी मिलता है।

बिल्ली पालना

घर में बिल्ली पालना शुभ होता है। बिल्ली आपके लिए सौभाग्य लेकर आती है। गोल्डन रंग की बिल्ली पालना अधिक शुभ माना गया है। यह आपके लिए धन आगमन के मार्ग खोलती है।

चमकेगी फूटी किस्मत

घर में धन का आगमन होने के साथ-साथ फूटी किस्मत का सितारा भी धीरे-धीरे चमकने लगता है। इसके अलावा परेशानियों का खात्मा भी होता है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com