हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, सदियों से भारतीय संस्कृति में तिलक लगाने की परंपरा रही है। कोई भी त्योहार या धार्मिक आयोजन बिना तिलक के पूर्ण नहीं माना जाता है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप चंदन का तिलक लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन में क्या चमत्कार हो सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
अगर आप अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं, तो इससे आपका माइंड न सिर्फ शांत रहेगा, बल्कि आपका स्ट्रेस भी एकदम गायब हो जाएगा।
मंगलवार के दिन अगर आप माथे पर चंदन का तिलक लगाते हैं, तो इससे आपको हनुमान जी की कृपा प्राप्त हो सकती है और आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।
अगर आप बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं, तो सुबह में माथे पर चंदन का तिलक लगाने से आप जिस भी काम के लिए जा रहे हैं, वह सफल हो जाएगा।
कर्ज की समस्या से राहत के लिए आपको चंदन का तिलक लगाना चाहिए। हालांकि, जब आप तिलक लगा रहे हो, तो ऐसे में आपके मन कोई नेगेटिव भाव नहीं होना चाहिए।
घर में सुख-शांति एवं समृद्धि के अलावा गृह क्लेश से निजात पाने के लिए आपको माथे पर चंदन का तिलक लगाना चाहिए। एक बार यह तिलक जरूर लगाएं।
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com