कम खर्च में भारत के इन खूबसूरत बीचों की करें सैर


By Abhishek Pandey04, Dec 2022 05:21 PMjagran.com

जुहू बीच

आम जनता से लेकर बॉलीवुड तक में जुहू बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर शाम को खाने की काफी ज्यादा दुकानें लगती है।

गोकर्ण बीच

कर्नाटक का गोकर्ण बीच अपनी खूबसूरती और धार्मिक वजह से काफी प्रसिद्ध है। गोकर्ण में भगवान शिव को समर्पित कई मंदिर हैं।

मरीना बीच

तमिलनाडु का मरीना बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा काफी मनमोहक होता है।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह

अंडमान न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के खूबसूरत द्वीपों में से एक है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत से ज्यादा म्यामांर से ज्यादा करीब है।

पुरी बीच

परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए पुरी बीच काफी बेहतरीन जगह है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।

मांडवी बीच

गुजरात का मांडवी बीच अपनी सफाई के कारण काफी प्रसिद्ध है। यहां का पानी और रेत बिल्कुल सफेद दिखाई देती है।

गोवा

गोवा देश के सबसे खूबसूरत बीचों में से एक है। गोवा की सरकार का पर्यटन ही आय का मुख्य स्रोत है।