40 से 50 हजार की कीमत में इन 5 देशों की कर सकते हैं सैर


By Abhishek Pandey25, Nov 2022 11:10 AMjagran.com

विदेश घूमने का प्लान

यदि आप विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन अधिक खर्चे की वजह से नहीं जा पा रहे हैं। तो आप 40 से 50 हजार की कीमत में इन देशों की आसानी से सैर कर सकते हैं।

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका संस्कृति, सुखद वातावरण, खानपान और बेहतरीन लैंडस्केप के लिए प्रसिद्ध है। आप यहां पर महज 40 से 50 हजार की कीमत पर घूम सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड भव्य शाही महलों, प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिरों और नाइटलाइफ के लिए काफी प्रसिद्ध है। आप यहां पर 50 हजार से भी कम कीमत में आराम से घूम सकते हैं।

म्यांमार

सैलानियों के बीच पिछले कई सालों से म्यांमार का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। यहां पर आप 35 से 50 हजार की कीमत में आसानी से घूम सकते हैं।

सिंगापुर

सिंगापुर दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां पर आप ट्रैवलिंग और शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

मिस्त्र

मिस्त्र दुनियाभर में अपनी संस्कृति और इतिहास के लिए काफी लोकप्रिय है। यहां पर आप 50 हजार से भी कम कीमत में शानदार पिरामिड और कई प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

वियतनाम

सुंदर नदियों, समुद्र तटों और बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध वियतनाम पर्यटकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।