सनातन धर्म मे सावन माह का विशेष महत्व होता है। इस माह में शिव जी की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि किन मंत्रों को पढ़ने से किस्मत बदल जाती है?
जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए गुप्त मंत्र का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति का भाग्योदय होने लगता है और आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
भगवान शिव की कृपा पाने के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।
अगर आप जीवन में असफल हो रहे हैं, तो ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् मंत्र का जाप करें। इससे सफलता का योग बनता है।
किसी तरह की बाधा का सामना कर रहे लोगों को ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे सारे संकट दूर होने लगते हैं।
अगर आप भय का सामना कर रहे हैं, तो ॐ नमो भगवते रुद्राय मंत्र का जाप करें। इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है।
इन मंत्रों को जाप करने से व्यक्ति की किस्मत बदलने लगती है और कार्य में सफलता के योग बनते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।
परेशानियों को दूर करने के मंत्र को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ