सावन का महीना चल रहा है और ये महीना शिव जी का माना जाता है। शिव जी हिंदू धर्म के प्रमुख देवता है और इन्हें देवों के देव महादेव भी कहा जाता है।
शिव जी की कृपा हर व्यक्ति पर होती है लेकिन कुछ मूलांक और राशियां ऐसी हैं जो शिव जी को बहुत प्रिय हैं। आज हम आपको इन्ही राशि और मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं।
अंक ज्योतिष में मूलांक 1 विशेष माना जाता है। जो लोग किसी भी माह की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को जन्में है, उनका मूलांक 1 होता है। ये मूलांक शिव जी को बहुत प्रिय हैं।
वहीं अगर राशि की बात की जाए तो शिव जी को मेष राशि वाले लोग बहुत प्रिय हैं। इस राशि वाले लोगों के सारे बिगड़े काम शिव जी बना देते हैं।
वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शिव जी की विशेष कृपा होती है। इन लोगों का स्वभाव बहुत साहसी होता है और ये मुश्किल परिस्थितियों में घबराते नहीं हैं।
मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, इस राशि वालों पर भी शिव जी की कृपा बरसती रहती हैं। संकट के समय शिव जी हमेशा इनके साथ खड़े रहते हैं।
कुंभ राशि के लोग दिल के सच्चे होते हैं और हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं और इसी वजह से कुंभ राशि वाले शिव जी को पसंद होते हैं।
मीन राशि के लोगों में आध्यात्मिकता और करुणा का भाव होता है। इन राशि वालों पर भी भोलेनाथ की कृपा बरसती रहती हैं।